छत्तीसगढ़पिथौरासांकरा

प्राथमिक शाला डोंगरीपाली के शाला भवन की स्थिति जर्जर.. शासन प्रशासन को जानकारी देने बाद भी कोई सुध नहीं…

काकाखबरीलाल सांकरा/पिथौरा – ग्राम पंचायत छोटेलोरम के प्राथमिक शाला डोंगरीपाली के शाला भवन की स्थिति जर्जर है। इसके संबंध में पूर्व में शासन प्रशासन को कई बार जानकारी दिया जा चुका है , लेकिन आज तक प्रशासन की ओर से जर्जर शाला भवन पर किसी प्रकार कि ध्यान नहीं दिया गया , ऐसी स्थिति में प्राथमिक शाला के बच्चों मैं कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है ।जिस के संबंध में स्थानीय जनपद सदस्य को कई बार अवगत कराया गया लेकिन उनके द्वारा नया भवन स्वीकृत होने की बात कही जाती है। लेकिन आज पर्यंत तक भवन नहीं बन पाने पर शाला विकास समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि एक माह के भीतर यदि नया भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान नहीं होने पर प्राथमिक शाला के बच्चों के साथ पालक तथा शाला विकास समिति जनपद पंचायत पिथौरा के समक्ष धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!