देश-दुनिया

इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में लगी भीषण आग, 100 ज्यादा वाहन जलकर खाक

देश की राजधानी में बढ़ती गर्मी के आग की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही हैं। इसी बीच खबर हैं कि अब राजधानी के जामिया नगर (Jamia Nagar) की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग( Electric Motor Parking) में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर दमकल की सात गाड़ियां (Fire Engine) मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पा लिया गया है। मेट्रो की पार्किंग में लगी इस आग में 10 कारें, एक मोटरसाइकिल, दो स्कूटी, 30 नए और 50 पुराने ई-रिक्शा जल गए हैं। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। रेस्क्यू के दौरान ओखला विहार थाने (Okhla Vihar Police Station) के ओएसआई फतेह चंद और मैनेजर मनोज जोशी मौके पर मौजूद थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!