बसना

बिना शराब के जी रहे लोग इतने बेताब दिखे कि सुबह से ही शराब दुकान के बाहर लंबी-लंबी लाइन लग गई

(बसना काकाखबरीलाल). लॉकडाउन के तीसरे चरण में शराब की दुकानें खोल दी गई हैं। लगभग डेढ़ महीनों से बिना शराब के जी रहे लोग इतने बेताब दिखे कि सुबह से ही ठेकों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लग गई। देशभर में केंद्र सरकार (Central Government) की अनुमति से दुकानें खोली जा रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने साफ निर्देश दिए हैं कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाए। कई जगहों पर तो दुकानें खुलने से दो घंटे पहले ही लोग लाइन में खड़े हो गए और अपनी बारी का इंतजार करने लगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए दुकानों के बाहर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और लोगों के दूर-दूर खड़े होने के लिए पेंट से निशाना भी बनाए गए हैं। कोशिश यह है कि दुकान पर आने वाले लोग कोरोना की महामारी से बचे रहें। सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कहीं लोहे की तो कहीं लकड़ी की बैरिकेडिंग की गई है। जगह-जगह पुलिस भी तैनात की गई है कि इस दौरान स्थिति ना बिगड़े और कोरोना संक्रमण ना फैले।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!