बसना

आरक्षक डिग्रीलाल नंद ने पेश की मिसाल… वेतन से बांट रहा गरीबों को राशन…

बसना/काकाखबरीलाल. देशभर में तालाबंदी के कारण गरीब तबके के समक्ष आज भूखे मरने की नौबत आ गई है, इस विषम परिस्थिति में अपने वेतन के पैसों से गरीबों को राशन देकर पेशे से पुलिस विभाग में आरक्षक डिग्रीलाल नंद ने समाज सेवा कर समाज मे एक मिसाल कायम की है।

डिग्रीलाल नंद बसना में रहते है और भंवरपुर पुलिस थाना में अपनी सेवाएं दे रहें है। लॉक डाउन के चलते जब उन्हें अपने आस-पास के गरीब परिवारों के यहां राशन की दिक्कत होने की बात चली तो अपने वेतन के पैसे से दाल,चावल,आलू,प्याज,नमक,मिर्च, हल्दी, तेल का पैकेट बना कर दान दिया।

आरक्षण डिग्रीलाल नंद को 2018 में उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए कॉफ ऑफ् द मंथ का इनाम भी मिल चुका है और ऐसे कई ईनाम हैं जो उनको उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया गया है जो उनके सर्विस बुक में मेंटेन किया गया है
संकट के समय जब बड़े-बड़े सेठ लोग मदद के लिए आगे नही आ रहें है वहीं एक साधारण से आरक्षक के सेवा भाव हम सबको नई सीख देता है।

दिन दुखियों की शुरू से कर रहें है मदद : आरक्षक डिग्रीलाल नंद आज पहिली बार जनसेवा के लिए आगे नही आएं है। इसके पहले भी उनके द्वारा बिजराभांठा के एक अनाथ युवक का विवाह कराया जा चुका है, इसके अलावा2015-16 में तुफान आने पर एक गरीब परिवार की झोपड़ी उड़ जाने पर 3000 का सहयोग दिया था और वर्ष 2016 में नौगढ़ी के एक युवक का दुर्घटना होने पर उन्हें 5100 का सहयोग दिया गया था।
साथ ही ऑरेकल के एक युवक की मृत्यु होने पर दाह संस्कार के लिए 5 क्विंटल लकड़ी, बसना के एक विधवा महिला के बेटे की दशकर्म के लिए राशन एवं ऑरेकल के एक बिल्लू नामक युवक के इलाज हेतु 2000 का आर्थिक सहयोग किया था।

डिग्रीलाल एक रात जब गस्त कर रहा था तो एक बालक जो घूम रहा था और ठंड में ठिठुर रहा था उन्हें अपना गर्म पकड़ा पहना कर मानवता की मिसाल पेश की।

बचपन से गरीबी देखने के कारण जागा मदद करने की भावना: आरक्षक डिग्रीलाल एक गरीब घर मे पैदा हुआ, बचपन मे ही पिता की मृत्यु हो जाने पर जैसे तैसे पढाई पूरी की तब गरीबी को बहुत करीब से देखा जिसके कारण आज किसी भी गरीब व्यक्ति की मदद करने हमेशा आगे रहता है।

वैसे तो डिग्रीलाल नंद शुरू से ही मददगार स्वभाव होने के चलते अपने आस-पास के लोगो की मदद करते आया है, जो औरों को भी समाज सेवा के लिए प्रोत्साहित करता है।

सम्मान के असली हकदार है डिग्रीलाल :

बसना समेत पूरे महासमुंद जिले में डिग्रीलाल के ईमानदारी कार्यशैली और सेवाभाव की गूंज है। आरक्षक डिग्रीलाल नंद जैसे पुलिस कर्मी ही असली पुरस्कार के हकदार है जिन्हें सरकार और पुलिस प्रशासन की ओर से सम्मानित किए जाने की आवश्यकता है क्योंकि डिग्रीलाल नंद क्षेत्र के युवाओं में रोल मॉडल के रूप में उभर कर सामने आया है और हर युवा उनसे समाज सेवा की सीख लेता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!