महासमुंद

गरीब, असहाय मजदूरों की सहयोग हेतु दीक्षा ने महासमुंद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर को भेंट किया गुल्लक

महासमुंद(काकाखबरीलाल)।कोरोना महामारी से सभी के आर्थिक स्थिति अस्त व्यस्त हो गया है इस बीच विगत दिनाँक 15 अप्रैल को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस INTUC एवं एंटी करोना टास्क फोर्स महासमुंद के जिलाध्यक्ष श्री संतलाल की सुपुत्री कु. दीक्षा ने 15 दिन पहले इच्छा जतायी थी की जन्मदिन (16/4/2020) मेरे गुल्लक में जो भी राशि है मैं करोना महामारी के विषम परिस्थितियों में फंसे गरीब, असहाय मजदूरों में बांटने हेतु प्रशासन के माध्यम से देना चाहती हूँ जो गरीबों का काम आए. उक्त गुल्लक में दो वर्ष से थोड़ा थोड़ा जमा करती थी.

कु.दिशा  कक्षा छठवीं की छात्रा है. जो Eva’s स्कुल में पढ़ती है. इसकी बातों पर उनके पापा और उसकी मम्मी अति प्रसन्न होकर सरायपाली थाना गए वहाँ पता चला कि एसपी साहब आए हैं थानेदार एवं एसडीओपी उनके साथ गए हैं. तो उन्होंने एसडीओपी विकास कुमार पाटले से सेल फोन में ये बातेँ रखी तो उन्होंने एसपी साहब से बात करके  भँवरपुर चौकी बुलाये,  एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस INTUC के जिला महासचिव संदीप अग्रवाल को साथ लेकर भँवरपुर चौकी पहुचे. वहाँ  बच्ची की इच्छा बताये और प्रफुल्ल कुमार ठाकुर पुलिस अधीक्षक,श्री कुणाल दूदावत एसडीएम, श्री विकास पाटले जी एसडीओपी एवं कर्मचारियों के बीच उपस्थित होकर गुल्लक  भेंट किये. एसपी प्रफुल्ल ठाकूर  ने मे कु.दिशा को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किये

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!