25 मार्च से जया किशोरी के श्री मुख से, देवरीराज में श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ महोत्सव होगा संपन्न।

कसडोल।राजादेवरी:-कथा आयोजन समिति, देवरीराज प्रखण्ड के तत्वाधान में आगामी दिनांक 25 मार्च से 1 अप्रैल तक देरूम के पावन धरा पर श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ महोत्सव का आयोजन होने वाला है।
पूज्या स्वारूपा सुश्री जया किशोरी जी संगीत स्वर लहरियों के मध्य अपनी वाणी से भागवत कथामृत पान कराएंगी, देवरीराज के भक्त जनों द्वारा दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक भक्ति की गंगा में डुबकी लगाकर कथा से प्रभु की प्रेरणा लिया जाएगा।कथा आयोजन समिति ने काकाखबरीलाल डॉट कॉम के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया है।
कार्यक्रम की रूपरेखा कुछ इस प्रकार से है:-
25.03.19 श्रीमद भागवत महात्यम कथा,भगवान के अवतारी की कथा,राजा परीक्षित को श्राप,वराह अवतार।
26.03.19 कपिल भगवान की कथा,जड़ भरत की कथा,शिव पार्वती विवाह।
27.03.19 अजामिल की कथा,विश्व रूप चरित्र, राजा चित्रकेतु की कथा,नरसिंह अवतार।
28.03.19 समुद्र मंथन,वामन अवतार,श्री राम जन्म कथा,श्री कृष्ण जन्मोत्सव।
29.03.19 श्री कृष्ण बाल लीला,श्री गोवर्धन पूजा,छप्पन भोग, कंस वध।
30.03.19 श्री कृष्ण के अनन्य विवाह, श्री श्याम बाबा की कथा,सुभद्रा हरण,रुक्मिणी विवाह।
31.03.19 सुदामा चरित्र,उद्धव ज्ञान(24गुरु की ज्ञान),राजा परीक्षित मोक्ष, कथा समापन(व्यास पूजन)।
01.04.19 हवन पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक।
कार्यक्रम का सम्पूर्ण विवरण प्रस्तुत है,उक्त कार्यक्रम का संस्कार चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

























