छत्तीसगढ़

रमदहा जलप्रपात में नहाने उतरे 3 युवकों की डूबकर मौत

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ के रमदहा जलप्रपात (Ramdaha Waterfall) में पिकनिक मनाने पहुंचे 3 युवकों की शनिवार की दोपहर नहाने के दौरान डूबकर मौत हो गई। काफी खोजबीन के बाद 2 युवकों का शव बरामद कर लिया गया, जबकि तीसरे की तलाश जारी है। दरअसल मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) से 13 युवक रमदहा जलप्रपात में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। जब वे पानी में नहाने उतरे तो 3 युवक गहराई की ओर चले गए। जब तक अन्य दोस्त उन्हें बचाने की कोशिश करते तीनों की डूबकर मौत (Drowned) हो गई। सूचना पर रेस्क्यू की टीम पहुंचकर डूबे युवकों का शव निकालने में जुटी रही।कोरिया जिले के भरतपुर विकासखंड के कोटाडोल थाना इलाके में रमदहा जल प्रपात स्थित है। यहां काफी संख्या में मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के लोग पिकनिक मनाने व घूमने आते हैं। शनिवार को मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर से 13 युवक एक साथ पिकनिक मनाने यहां आए थे।दोपहर करीब 12-1 बजे के बीच सभी युवक पानी मे नहा रहे थे। इसी बीच 3 युवक अचानक गहरे पानी की ओर चले गए। इस दौरान डूबने से तीनों की मौत हो गई। युवकों की डूबने की खबर लगते ही वहां पहुंचे अन्य लोगों में भी हडक़ंप मच गया।युवकों ने मोबाइल से अपने परिजनों को हादसे की सूचना दी। इसी बीच पुलिस को 1.30 बजे सूचना मिली तो वे रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरु की।रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से डूबे युवकों के शवों की खोजबीन शुरु की गई। काफी मशक्कत के बाद विमल गुप्ता पिता तुलसी गुप्ता 24 वर्ष व रामकिशोर पटेल 26 वर्ष का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दीपक गुप्ता पिता कुंज बिहारी गुप्ता 27 वर्ष के शव की तलाश जारी है।शनिवार को खोजबीन के दौरान देर शाम तक तीसरे युवक का शव नहीं मिल पाया था। अंधेरा हो जाने के कारण रेस्क्यू टीम (Resque team) वहां से लौट गई। रविवार की सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरु किया जाएगा। इधर मृत युवकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। फिलहाल दोनों युवकों का शव अस्पताल की मरच्यूरी में रखवाया गया है।घटना स्थल पर किसी से कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है। पुलिस टीम के लौटने के बाद ही बेहतर बता पाएंगे। हालांकि वॉटरफॉल में 3 युवकों के डूबने की सूचना मिली है। पुलिस टीम गई है और 2 शव को बरामद कर लिया है। वहीं तीसरे शव की तलाश जारी है। मृतक एमपी उमरिया के ग्राम मानपुर के रहने वाले थे।
राकेश कुर्रे, एसडीओपी, मनेन्द्रगढ़

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!