
काकाखबरीलाल रायपुर 4 जनवरी 2018। अजीत जोगी का एक पोस्टर इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। अजीत जोगी उस पोस्टर में बिल्कुल बाहुबली अंदाज में दिख रहे हैं…हालांकि पोस्टर में अजीत जोगी की तस्वीर के नीचे लिखा गई है, “बाहुबली”
हालांकि इस पोस्ट के साथ कोई विशेष अर्थ जुड़ा नहीं है, लेकिन इस पोस्टर पर सोशल मीडिया में खूब चर्चाएं हैं। इस पोस्टर में अजीत जोगी बिल्कुल बाहुबली गेटअप में है। ये पोस्टर अजीत जोगी समर्थकों ने तैयार किया है। इधर जोगी कांग्रेस के प्रवक्ता सुब्रत डे ने कहा है कि इस पोस्टर का मतलब यही है कि
‘मुख्यमंत्री रमन सिंह अभी छत्तीसगढ़ के राजा जरूर हैं, लेकिन करोड़ों लोगों के दिलों के राजा अजीत जोगी ही है’
भाजपा विजय रथ को 2018 में रोकेगा जनता कांग्रेस – जोगी
नए वर्ष 2018 का स्वागत जोगी भवन में जोरदार तरीके से किया गया दुर्ग जिले के निकुंभ माता जी के द्वारा पूजा अर्चना व मंत्रोपचार किया गया । इस दौरान माता जी निकुम्भ के द्वारा श्री जोगी पर पुष्पवर्षा कर, मोर मुकुट पहनाकर व सोने का कपूर भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान श्री जोगी ने माता जी निकुम्भ का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में विशेषकर दुर्ग जिले से आए पंथी दल के द्वारा जोरदार प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। इसी कड़ी में आज दिनांक को जिला जनता कांग्रेस रायपुर छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष ओ. पी. देवांगन के नेतृत्व कटोरा तालाब से स्थित नवीन पार्टी कार्यलय में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन मनाया गया। श्री जोगी ने नए वर्ष का केक काटा और प्रदेश वासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा छत्तीसगढ़ियों की हित में नई क्षेत्रीय पार्टी का गठन करने के बाद से लगातार प्रदेश की जनता का मुझे अथाह प्रेम मिल रहा हजारों, लाखों लोग हमारी पार्टी से जुड़ रहे है जो प्रदेश में बदलाव चाहते वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह से स्पष्ठ है कि भाजपा के विजय रथ को जनता कांग्रेस 2018 में रोकेगा ।


























