सरायपाली: घर घुसकर चाकू व पिस्तौल दिखाकर नगदी रकम व कीमती जेवरात ले उडे़ चोर

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत अज्ञात लोगों के द्वारा घर घुसकर चाकू व पिस्तौल दिखाकर नगदी रकम व सोने के जेवरात चोरी करने का मामला सामने आया है। ससंतराम पटेल ने पुलिस को बताया कि वह उपरोक्त पते पर रहता है, कक्षा 12 वीं पढ़ा है कृषि कार्य करता है । उनके नाम से 4.5 एकड़ कृषि जमीन तथा पत्नि के नाम से 1 एकड़ कृषि जमीन है । एक पुत्री है जिसकी शादी हो चुकी जो अपने ससुराल में रहती है । दिनांक 06/07/2025 के रात्रि को अपने घर के दरवाजा खिड़की बंद कर अपने पत्नि के साथ एक कमरा में मच्छरदानी लगा करके सोये थे रात्रि लगभग 03:15 बजे बाथरूम करने के बाद फिर से सो गया । लगभग 03:30 बजे दो अज्ञात व्यक्ति कमरा में आये और मच्छरदानी को खींच दिया । जिससे जाग गया अचानक सामने में दो अज्ञात व्यक्ति जो काला-काला रंग के कपड़े पहने थे तथा नकाब लगाये थे । जिसमें से एक व्यक्ति ने चाकू तथा पिस्तौल जैसा कोई सामान पकड़ा था जिसने मच्छरदानी को फाड़ दिया अपने आप को बचाने का प्रयास किया तभी उसके चाकू से बायें हांथ के तर्जनी ऊंगली कट गया , काफी खून निकला है । जोर जोर से चिल्लाया तो बगल में सोयी पत्नि जाग गई अज्ञात व्यक्तियों ने पकड़कर परछी में रखे तखत में लाकर बैठा दिया और पीछे तरफ से दोनों हाथो को खाकी रंग के सेलो टेप से लपेटकर बांध दिया खाकी रंग के टेप को वही लोग लाये थे । दूसरे व्यक्ति ने पत्नी को डरा धमका कर पहने हुये सोने के माला 20 वर्ष पुरानी इस्तेमाली वजनी लगभग 02 तोला को निकाल लिया और दोनों को परछी के तखत के पास रखे थे धमकाने लगे कि किसी को घटना के संबंध में बताओगे तो ठीक नही होगा, तो डर के कारण दोनों को किसी प्रकार की जान माल की खतरा न हो इसलिए पत्नी कान में पहने सोने की लटकन 02 नग पुरानी इस्तेमाली वजनी 06 ग्राम को भी निकाल कर उन लोगों को दे दिये । कुल वजनी 02 तोला 06 ग्राम कीमती 25,000/ रूपये को लूट कर आंगन की सीढ़ी से होकर छत के तरफ से बाहर भाग गये । तब मुख्य दरवाजा को खोलकर पति पत्नि बाहर जाकर चिल्लाये जो सड़क की ओर से पैदल भाग गये । उन दोनो व्यक्तियों ने चेहरा पर नकाब लगाये थे पहचान नही पाऊंगा । घटना के बाद अपने घर के दूसरे कमरा में रखे लकड़ी के आलमारी को चेक किया जहां पर दिनांक 05/07/2025 को इंडियन बैंक से 60,000/-रूपये लाया था वह भी नही था । इस प्रकार अज्ञात व्यक्तियों ने दरम्यानी रात्रि को घर अंदर छत की ओर से घुंसकर कुल 85,000/- रूपये की सम्पत्ति चोरी व लूट कर ले गये । घटना के संबंध रात में ही अपने मोबाईल नंबर ********** से परिचित के सोहन लाल साहू के मोबाईल नंबर ********** से संपर्क कर घटना के संबंध में बताया । सूचना पाकर सोहन लाल साहू घर आये तथा चचेरे भाई लखपति पटेल के साथ गांव के डाक्टर हेमरतन साहू से बायें हांथ की तर्जनी ऊंगली में आई चोंट का मलहम पट्टी कराया । पुलिस ने3(5)-BNS, 309(6)-BNS, 331(6)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























