रायपुर

राज्य शासन द्वारा वर्ष 2020 के शासकीय डायरी, कैलेण्डर, प्राप्त करने की प्रक्रिया

(रायपुर काका खबरीलाल) . राज्य शासन द्वारा वर्ष 2020 के शासकीय डायरी, सचित्र कैलेण्डर, शीट कैलेण्डर और पॉकेट टेलीफोन डायरेक्टरी के लिए दर का निर्धारण कर दिया गया है। शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं जन-सामान्य को शासकीय डायरी, सचित्र कैलेण्डर, शीट कैलेण्डर और पॉकेट टेलीफोन डायरेक्टरी के लिए सामग्री का क्रय चालान के माध्यम से कार्यालय उप संचालक शासकीय मुद्रणालय, इन्द्रावती भवन के पीछे एमिनिटीज ब्लॉक नवा रायपुर, अटल नगर फोन नंबर 0771-2971910 और उप संचालक शासकीय क्षेत्रीय मुद्रणालय खैरागढ़ रोड़, चिखली राजनांदगांव फोन नंबर 07744-281054 से प्राप्त कर सकते हैं। सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय संस्थाएं क्रय की जाने वाली सामग्रियों के लिए उक्त राशि का चालान विभाग के मुख्य शीर्ष- ‘0058-मुद्रण तथा लेखन सामग्री (डी) अन्य प्राप्तियां‘ में चालान की मूल प्रति जमाकर प्राप्त की जा सकती है। शासकीय डायरी (हार्ड बाउण्ड) प्रति नग 170 रूपए, सचित्र कैलेण्डर प्रति नग 50 रूपए, शीट कैलेण्डर प्रति नग 5 रूपए और पॉकेट टेलीफोन डायरेक्टरी प्रति नग 13 रूपए का दर निर्धारित किया गया है।  

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!