छत्तीसगढ़

अपने ही भाई की गला दबाकर हत्या

राजधानी रायपुर में सामने आये एक हत्या के मामले से सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने आरोप को हिरासत में ले लिया है, (Raipur Murder News) उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।जानकारी के मुताबिक़ रायपुर के गुढ़ियारी थाना इलाके का रहने वाला एक शख्स बीते 13 सितम्बर से लापता था। इस गुमशुदगी की शिकायत पुलिस से की गई। इसके बाद शुरू हुई जांच और पड़ताल में गुढ़ियारी पुलिस के हाथ जो सबूत लगे उसने उन्हें भी चौंका दिया। लापता शख्स की हत्या कर दी गई थी जबकि उसकी लाश खारून नदी में फेंक दी गई थी।जाँच में सामने आया कि इस पूरे हत्याकांड को किसी और ने नहीं बल्कि मृतक के सगे भाई अंकित साहू ने अंजाम दिया था। पूछताछ में उसने इस हत्त्या के पीछे पारिवारिक विवाद जैसी वजहों का खुलासा किया है। आरोपी ने कबूल किया कि उसने अपने ही भाई की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को छिपाने के मकसद से खारून नदी में फेंक दिया। बहरहाल पुलिस अब नए सिरे से इस पूरे प्रकरण की विवेचना में जुट गई है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!