बलरामपुर

कलेक्टर ने ली धान खरीदी हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक

बलरामपुर(काकाखबरीलाल)। धान खरीदी वर्ष 2019-20 के अन्तर्गत जिले के कुल 37 उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में नोडल अधिकारियों की बैठक में धान खरीदी के कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने नोडल अधिकारियों से कहा कि प्रदेश के मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिये गये हैं कि प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से किसी भी प्रकार की अवैध धान का आवक न हो, इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्र में सतत् निगरानी करने को कहा गया है। कलेक्टर ने धान खरीदी हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए कहा कि विभागीय कार्य के साथ-साथ धान खरीदी कार्य को भी गंभीरता से लेते हुए 02 दिसम्बर से होने वाले धान खरीदी केन्द्रों का सघन निरीक्षण कर सभी आवश्यक तैयारी का जायजा लें। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में टोकन प्रभारी द्वारा प्रातः 9.30 बजे से सायंकाल 5.30 बजे तक टोकन जारी किया जाएगा तथा दिये गये टोकन का सत्यापन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं पटवारियों द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों को प्रतिदिन धान खरीदी प्रभारी, कम्प्यूटर आॅपरेटर, बारदाना प्रभारी, टैबलेट प्रभारी, चैकीदार, फड़मुंशी तथा समिति प्रबंधक द्वारा संधारित पंजी का सतत् निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने टोकन दिनांक को टोकन के अनुसार धान वास्तविक कृषक के घर से आ रहा है या नहीं इसके निगरानी करने तथा समिति के कार्य क्षेत्र में बिचैलियों का परीक्षण कर छापामार कार्यवाही करने को कहा। कलेक्टर ने संवेदनशील धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त सी.सी.टी.व्ही. कैमरा लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री विजय कुमार कुजूर, डिप्टी कलेक्टर श्री दीपक निकुंज, श्रीमती ज्योति बबली बैरागी, खाद्य अधिकारी श्री शिवेन्द्र कामटे, सहित नियुक्त नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!