IPL से पहले विराट कोहली का नया हेयरस्टाइल

नई दिल्लीः/times now report / भारतीय क्रिकेट टीम और आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली अब आईपीएल की तैयारी में जुट गए हैं। हर बार इंडियन प्रीमियर लीग से खिलाड़ियों को नए-नए लुक्स के साथ देखा गया है, बहुत से खिलाड़ी इस चर्चित टूर्नामेंट से पहले अपना हेयरस्टाइल बदलते हैं और विराट भी उनमें से एक हैं। आईपीएल 2018 के लिए भी विराट कोहली ने नया हेयरस्टाइल रख लिया है। उन्होंने हेयरकट के बाद जो तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली है उसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
आगामी 7 अप्रैल से शुरू होने जा रहे आईपीएल के 11वें संस्करण से पहले विराट कोहली ने नया हेयरकट कराया है। उन्होंने इसकी तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘स्टाइल मास्टर आलिम हकीम द्वारा शानदार हेयरकट।’ विराट के इस तस्वीर को पोस्ट करते ही एक घंटे के अंदर तकरीबन 6 लाख लोगों ने इसे लाइक किया और लगातार इसे पसंद करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।

























