रायगढ़ जिला न्यायालय में भृत्य पद के कौशल परीक्षण के लिए लगी अभ्यर्थियों की भारी भीड़

रायगढ़ काकाखबरीलाल. आज रविवार को रायगढ़ जिले में भृत्य पद के नियमित व नैमित्तिक पद के कौशल परीक्षण का आयोजन किया गया था जिसमें काफी बड़ी संख्या में अभ्यर्थि पहुंचे हुए थे. ऐसा लग रहा था मानो कोई मेला लगा हुआ है इस प्रकार का काफी लंबी भीड़ थी (काकाखबरीलाल) के टीम के साथ चर्चा के दौरान अभ्यर्थियों ने बताया कि वे परीक्षा के लिए दिन रात मेहनत किए थे लेकिन आज परीक्षा के स्थान पर केवल साक्षात्कार लिया गया, जिससे अभ्यर्थियों में काफी दुखी थी वे काफी दुर दराज से परीक्षा देने के लिए पहुंचे हुए थे लेकिन मायुस होकर लौटे वही कुछ लोगों ने बताया कि वे 8 बजे से परीक्षा के डर से जल्दी आ गए थे लेकिन केवल साक्षात्कार लिया गया जिससे वे मायुस हुए, लेकिन साक्षात्कार में भी संख्या अधिक होने के कारण जो लोग पहले आए थे उनका भी देरी से साक्षात्कार के लिए उनको समय मिला चुकि रोल नबर के अनुसार साक्षात्कार किया गया है, अब देखना होगा कि आने वाले समय में किस्मत का ताला किसका खुलता है यह तो आने वाला समय हि बतायेगा.





























