महासमुंद: गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट

महासमुंद@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।धनेश्वर साहू ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम शेर में रहता है। नगरपालिका महासमुंद में ड्रायवर के पद पर डेली विजेश में पदस्थ है। दिनांक 17/05/2025 को नगरपालिका में पदस्थं नरेश ध्रुव जो जल विभाग प्रभारी के पद पर पदस्थ है स्वयं की एवं संतोष कहार की डियुटी नयापारा, ईमलीभांठा में पानी बांटने के लिये लगाये थे तब संतोष कहार नगरपालिका का ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 06 बी 2673 में टेंकर को लगाकर ट्रेक्टर को देवारपारा महासमुंद लेकर गये उसके बाद ट्रेक्टर को बढाकर वार्ड नंबर 06 आंगनबाडी के पास महासमुंद गये वही ट्रेक्टर को खड़ा करके पानी मोहल्ले वालो को वितरण कर रहा था कि करीबन रात्री 10:30 बजे मुलचई चन्द्राकर ट्रेक्टर के पास आया और गाली गलौज करते बोला तुम लोग पानी हम लोगो को नहीं दे रहे हो बोला तो बोला कि पानी खत्म हो गया है तुम गालिया क्यो दे रहे हो तब मुलचई चंद्राकर बोला ज्यादा होशियार बनता है कहकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा मारता देखकर स्टाफ संतोष कहार आकर झगडा को छुडवाया है जाते जाते मुलचई चंद्राकर बोला की आज तुम बच गये नहीं तो जान से खत्म कर देता। मुलचई चन्द्राकर के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करने से सिर एवं दाहिने पैर के अंगुठे में चोटे आई है। मुलचई चंद्राकर के इस व्यवहार से बहुत डरा पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















