दिल्ली

लाखोंं लोगों के लिए मसीहा बनकर आए एक्टर सोनू सूद अब शिक्षा के क्षेत्र में करने जा रहे हैं बड़ी घोषणा

दिल्ली (काकाखबरीलाल).कोरोना के संकटकाल में लाखोंं लोगों के लिए मसीहा बनकर आए एक्टर सोनू सूद अब शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बड़ा करने जा रहे हैं। उनके एक मैसेज से सबकी नजरें एक्टर के अगले कदम पर टिक गई हैं।

एक्टर सोनू सूद शिक्षा के क्षेत्र में जल्द ही एक बड़ी घोषणा करने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की है। सोनू सूद ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, ‘शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी घोषणा’। जिसके बाद सबकी नजरें सोनू सूद के अगले ऐलान पर टिक गई हैं।
गौरतलब है कि सोनू सूद सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं और एक मैसेज पर हर जरुरतमंद की मदद करने को तैयार रहते हैं। कोरोना काल में उन्होंने सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाया। अभी उन्होंने उन छात्रों की भी मदद करने का ऐलान किया है, जो नीट और जेईई की परीक्षाएं देने जा रहे है। उन्होंने सोशल मीडिया पर छात्रों के लिए लिखा कि सेंटर तक पहुंचने में अगर किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो वो पूरी मदद करेंगे।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!