सरायपाली
पर्यावरण संरक्षण एंव जागरूकता लाने अपने विद्यालय के सामने जनपद परिसर में शिक्षकों ने किया वृक्षारोपण… साथ ही गांव में जागरूकता अभियान के साथ 300 पेड़ लगाने एंव संरक्षण करने का लिया है संकल्प..

- गांव में 300 पेंड़ लगाने एंव संरक्षण करने का लिया है संकल्प
सरायपाली (काकाखबरीलाल) । शासकीय आदर्श प्राथमिक शाला महलपारा सरायपाली के शिक्षकों के द्वारा अपने स्कूल के सामने जनपद परिसर में आज कदम का पेड़ लगाया गया। जिसमें शिक्षक श्री सुरेंद्र दीवान एंव श्री गणेश राम जंगले श्री राजेश प्रधान, श्री कमलेश निराला ने जनपद परिसर में वृक्षारोपण किया।
साथ ही सुरेंद्र दीवान के द्वारा काकाखबरीलाल की टीम को यह बताया गया कि उन्होंने गांव में लगभग 300 पौधे लगाने एंव उनका संरक्षण करने के लिए वचन लिया हुआ है कुछ ही दिनों में वे गांव के साथियों के साथ मिलकर लगभग 300 पेड़ और लगाएंगे एंव उनका सरंक्षण करेंगे पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाना ही हमारा उद्देश्य है, ।
AD#1

























