रायपुर

बढ़ सकती है मरीजों की परेशानी,कल हड़ताल पर जा सकते है जूनियर डॉक्टर्स

रायपुर।मेडिकल काॅलेज के जूनियर डाॅक्टर्स कल से हड़ताल पर जा सकते है। डाॅक्टरों ने स्टाइपेंड की मांग को लेकर सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था जो बुधवार को पूरा होने वाला है। मांग पूरी नहीं होने की स्थिति पर जूनियर डाॅक्टर्स कल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सकते हैं। हड़ताल की वजह से मरीजो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
बता दें कि पिछले कई दफा मेडिकल कालेज के जूनियर डाॅक्टरों व पीजी रेजिडेंट्स ने स्टाइपंड की मांग को लेकर सरकार को ज्ञापन दिया था। सरकार ने जूनियर डाक्टरों की मांग पूरी नहीं की, जिसके बाद अब वे हड़ताल पर जा रहे हैं। उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वो हड़ताल पर चले जायेंगे। जूनियर डाॅक्टरों ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!