नौकरी तलाश रहे 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका 307 पदों पर भर्ती

सरकारी नौकरी तलाश रहे 10वीं और आईटीआई पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है. कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड ने ट्रेड और टेक्नीशियन अपरेंटिसशिप के 307 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है. आवेदन कोचीन शिपयार्ड की वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाकर किया जा सकता है.
कोचीन शिपयार्ड अपरेंटिसशिप भर्ती के लिए उम्र सीमा न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 23 साल है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट मिलेगी. साथ ही उम्मीदवारों को केरल का स्थायी निवासी होना चााहिए. अन्य राज्य के उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते.
अपरेंटिसशिप के लिए चयन प्रक्रिया
कोचीन शिपयार्ड की अपरेंटिसशिप भर्ती में उम्मीदवारों का चयन 10वीं और आईटीआई में मिले मार्क्स के आधार किया जाएगा. इन मार्क्स के आधार पर शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा.
कितना मिलेगा स्टाइपेंड
कोचीन शिपयार्ड में अपरेंटिसशिप के दौरान ट्रेड अपरेंटिस को 8000 रुपये महीने और टेक्निकल अपरेंटिस को 9000 रुपये महीने स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा.
कैसे करना है आवेदन
कोचीन शिपयार्ड अपरेंटिसशिप के लिए आवेदन करना है, तो सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cochinshipyard.in पर जाना होगा. अब वेबसाइट के होम पेज पर आपको करियर लिंक पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा. अब आपको Click here for submission of application पर क्लिक करना होगा और मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लेनी है. आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवारों को e SAP E-recruitment portal पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा.
























