सरायपाली

करियर संवारने का सुनहरा अवसर, सरायपाली में मार्गदर्शन शिविर

सरायपाली। युवाओं के भविष्य को सही दिशा देने के उद्देश्य से 31 मई 2026 (रविवार) को सिमरन पैलेस, सरायपाली में करियर मार्गदर्शन शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।
इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को उच्च शिक्षा, रोजगार के अवसर, व्यावसायिक क्षेत्रों की जानकारी, प्रेरक मार्गदर्शन एवं प्रतिभा सम्मान प्रदान करना है। आयोजन में विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न करियर विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण:
• विशेषज्ञों द्वारा करियर मार्गदर्शन
• विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार की जानकारी
• उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं पर मार्गदर्शन
• प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान
• अभिभावकों के लिए उपयोगी सत्र
आयोजकों ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!