बसना: पति ने की हाथ मुक्का से पत्नी की पिटाई जानिए मामला

बसना। आरक्षी केंद्र अंतर्गत पति ने पत्नी की हाथ मुक्का से पिटाई कर दी जिस पर मामला दर्ज किया गया है।चंद्रकांती बंजारा ने पुलिस को बताया कि वह फोकटपारा शिवमंदिर के पास बसना की निवासी हैं बसना में बीनू साहू के घर किराये में रहकर रोजी मजदूरी का काम करती है कक्षा बारहवीं तक पढी लिखी है पति ड्रायवरी का काम करता है घर चलाने के लिये खर्चा नहीं देता है तो स्वयं दूसरे यहां के झाडू पोंछा का काम कर घर का खर्चा चलाती है दूसरे के यहां काम करने मत जाओ की बात पर पति दो तीन दिन से लडाई झगडा कर रहा था लडाई झगडा को देखकर मकान मालिक घर खाली करने के लिये बोल रहा था कि दिनांक 14/05/2026 के सुबह करीब 10/00 बजे के आसपास मकान मालिक से बातचीत कर रही थी उसी समय पति शराब के नशे में आकर किसी के यहां काम में मत जावों कहकर अश्लीेल गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हाथ मुक्काा से मारपीट करने पर हाथ में पहने कडा से सिर, दाहिने आंख के पास, व चेहरा में चोट लगकर खून निकल कर दर्द होना बताती है घटना को मकान मालिक एवं अन्ये किरायेदार लोग देखे सुने व बीच बचाव किये है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




























