पिथौरा

पिथौरा: गडबेड़ा चौक के पास कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाईक को मारी ठोकर आई गंभीर चोट

पिथौरा। आरक्षी केंद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाईक को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे बाईक चालक को गंभीर  चोट आई जिस पर मामला दर्ज किया गया है। दिनेश पटेल  ने पुलिस को बताया कि वह  निवासी ग्राम-नौगडी, थाना-बसना जिला महासमुन्द (छ.ग.) का निवासी है। अपने मोटर सायकल से सीडी डिलक्स क्रमांक CG 06 P 8594 से दिनांक-19/03/2026 को अपने घर से गोंड़पाली मिलाप बाई (फूफू दीदी) के घर जा रहा था। शाम 6:30-7:00 बजे लगभग ग्राम गडबेड़ा चौक के पास पहुंचा था कि गड़बेडा कि ओर से आ रही कार क्रमांक-CG 04 NQ 5002 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर  ठोकर मार कर एक्सीडेट कर दिया जिससे  मोटर सायकल सहित गिर गया  दाहिने पैर के घुटने के नीचे , जबड़ा तथा शरीर के अन्य भाग में भी गंभीर चोटे आई थी। उपचार हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पातल पिथौरा लेकर कर गये जहां हलात गंभीर होने से अग्रवाल हॉस्पिटल रायपुर उचित उपचार हेतु ले गये जहां डॉक्टरों ने उपचार किया  दाहिने पैर में गंभीर चोट लगने से ईलाज के दौरान पैर को काटे है दिनांक 19/03/2026 से दिनांक 24/03/2026 तक ईलाज हेतु अग्रवाल हास्पिटल रायपुर में भर्ती था दिनांक-24/03/2026 को डिस्चार्ज किया। चेकअप के लिए रायपुर अग्रवाल हॉस्पिटल जाना पड़ता है तथा बसना अग्रवाल नर्सिंग होम हॉपिस्टल में भी उपचार करवा रहे है। पुलिस ने 184-MOT, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!