छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ की यात्रा के लिए कोटा में फंसे छात्रों को जिले वार इन बस नम्बरों में करना है रिपोर्टिंग

रामकुमार नायक.रायपुर(काकाखबरीलाल)।कोरोना संक्रमण के कारण लाॅकडाउन घोषित होने के फलस्वरूप राजस्थान के कोटा में फँसे छात्रों को लाने के लिए राज्य शासन द्वारा कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में ।महासमुंद कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने आज बताया कि कोटा में फसे महासमुंद जिले के सभी 112 छात्रों की सूची जिले के संबंधित अधिकारियों को दे दी गयी हैं। इन सभी छात्रों को यहाॅ सम्भवतः मंगलवार या बुधवार तक आने की संभावना हैं।

आपको बता दें कि कोटा प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ की यात्रा के लिए 26 अप्रैल 2020 को अनुरोधित बोर्डिंग स्थान पर रिपोर्ट करें की बात कही है,साथ ही सभी पालकों एवं कोटा में फसें छात्रों को उनकी जानकारी देने हेतु आग्रह किया गया है

बस्तर अंचल: शाम 4:00 बजे
सर्गुजा क्षेत्र: शाम 4:30 बजे
रायपुर जोन। : 5:30 सायंकाल
दुर्ग क्षेत्र: शाम 6:30 बजे
बिलासपुर जोन: शाम 7:30 बजे

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!