सरायपाली

सरायपाली: एड्स जागरुकता एवं रक्त दान शिविर का आयोजन

सराईपाली। प्रतिभा कॉलेज आफ एजुकेशन बालसी में दिनांक 07.12.2024 दिन शनिवार को में एड्स जागरुकता एवं रक्त दान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सर्वप्रथम प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के छात्र छात्राओं के द्वारा ग्राम बालसी में जागरुकता रैली निकाली गई। कॉलेज कैंपस में सरकारी अस्पताल सरायपाली एवं जिला अस्पताल महासमुंद से आए डॉक्टरों एवं उनकी पुरी टीम का स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात प्राचार्य श्री आर के चौधरी सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर लिया गया।प्राचार्य श्री आर के चौधरी ने कार्यक्रम में होने वाले गतिविधियों की जानकारी दिए। डॉ. यश धनगर, डॉ ऋषभ साहू डॉ वर्षा सतपथी श्री पूर्णचंद विशाल श्री सुभाष बारीक़ श्री त्रिलोचन चौधरी श्री चिंतिमणि सिदार श्री तेजप्रकास धीवर श्री आर. के. नेताम श्री राजकुमार पटेल श्री ब्राह्मप्रकाश कर एवं उनकी पुरी टीम के द्वारा एच आई वी एड्स के संबंध में जानकारियां प्रदान करते हुए बताया एड्स का फ़ुल फ़ॉर्म है – एक्वायर्ड इम्यूनोडेफ़िशिएंसी सिंड्रोम. यह एक गंभीर बीमारी है जो ह्यूमन इम्यूनोडेफ़िशिएंसी वायरस (एचआईवी) के कारण होती है.एचआईवी वायरस शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करता है और श्वेत रक्त कोशिकाओं को नष्ट करता है. इससे प्रतिरक्षा प्रणाली कमज़ोर हो जाती है और व्यक्ति को जानलेवा संक्रमण और कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है. एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थों से यह फैलता है. इनमें रक्त, स्तन का दूध, वीर्य, और योनि द्रव शामिल हैं. एचआईवी को एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) से रोका और इलाज किया जा सकता है. एचआईवी पॉज़िटिव होने का मतलब हमेशा यह नहीं होता कि आपको एड्स है, लेकिन एड्स होने का मतलब ज़रूर होता है कि आप एचआईवी पॉज़िटिव हैं. एड्स से बचने के लिए , जिसमें एड्स वायरस के लक्षण, फैलने के कारण एवं उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी प्रदान किया गया । रक्तदान शिविर कार्यक्रम की शुरुवात प्राचार्य श्री आर के चौधरी के द्वारा रक्त दान करके किया गया। प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के श्री रूपानंद बारिक, श्रीमती दमयंती पटेल, श्री मुकेश कुमार पटेल , रमा रवानी , तोषकुमारी पटनायक , विनय कुमार चौधरी एवं समस्त सहायक प्राध्यापक ने सभी छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए अपनी सहभागिता निभाई ।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!