विश्वविद्यालय के उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन का काम जोरो पर चल रहा

महासमुंद (काकाखबरीलाल) .
विश्वविद्यालय के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। इस साल कोरोना संकट के चलते सहायक प्रोफेसर घर को ही अपना मूल्यांकन केंद्र बना लिए है, जहां प्रतिदिन उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर रहे हैं। अभी तक 18 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो गया है, जिसे विश्वविद्यालय भी भेज दिया गया है। 260 बंडलों का मूल्यांकन कार्य चल रहा है।
जांच के लिए महाप्रभुवल्लभाचार्य महाविद्यालय को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने 350 बंडल उत्तरपुस्तिका दिया था। मूल्यांकन सह प्रभारी अजय राजा ने बताया कि मूल्यांकन का कार्य सहायक प्रोफेसर अपने घरों में कर रहे हैं। विश्वविद्यालय से महाविद्यालय को 350 बंडल उत्तरपुस्तिका मिला था। करीब 75 हजार उत्तरपुस्तिका है। इसमें से 90 पैकेट यानी 18 हजार उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर वापस विश्वविद्यालय को भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य में जिलेभर से करीब 60 नियमित सहायक प्रोफेसरों की ड्यूटी लगाई गई है। ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कक्षाओं की परीक्षा 8 मार्च से शुरु हो गई थी। 22 मार्च तक कुछ ही विषयों की परीक्षा हुई थी। इसके बाद कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन हो गया। जो आज तक खुला नहीं है। सभी स्कूल व कॉलेज बंद है। इसलिए परीक्षांए भी स्थगित हो गई है। जिन विषयों के परीक्षा हुए है, उनके ही उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है।

























