पटेवा

पटेवा : पुरानी रंजिश को लकड़ी के डंडे से पिटाई

पटेवा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र में रमेन्द्र देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम पटेवा का रहने वाला है पटेवा बस स्टैण्ड के पास देवांगन टेलर दुकान का संचालन करता है कि आज दिनांक 14/01/2023 को वह अपने टेलर दुकान में पकडा सिलाई का काम कर रहा था कि 11 बजे के आसपास बसंत विश्वास निवासी जोगीडीपा एवं ललित निर्मलकर निवासी पटेवा दोनो दुकान में आये और पुरानी रंजीश बात को लेकर दोनो व्यक्ति गश्लील गाली गलौज किये जिसे उनके द्वारा मना करने पर बसंत एवं ललित दोनो अपने हाथ मे रखे लकडी के डंडा एवं हाथ मुक्का से दुकान के सामने मारपीट करने लगे जिससे बाया हाथ के कलाई के पास, पीठ, कंधा एवं कमर में चोट आया है दर्द हो रहा है। उन दोनो द्वारा जाते जाते जान से मारने की धमकी देते भाग गये। गाली गलौज मारपीट की घटना को आसपास के लोग फगनू मिरी, हेमलाल सेन देखे सुने है। पुलिस ने
34-IPC, 506-IPC, 294-IPC, 323-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!