छत्तीसगढ़

तस्कीन ने प्रधानमंत्री आवास में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर पेश की मिशाल

 

जब आप सकारात्मक परिवर्तन को अपने जीवन में आगे बढ़ कर अपनाते हैं तो आप स्वयं ही मिशाल बन जाते हैं।आप जिस स्तर पर रहकर सुधार करना चाहें कर सकते हैं ऐसी ही सकारात्मक खबर कोरिया जिले से है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा जारी मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जुड़कर ग्राम पंचायत सोरगा में रहने वाली श्रीमती तस्कीन खातून ने कोरिया जिले में जल संरक्षण हेतु एक नया मानक तैयार कर दिया है। उनके इस सराहनीय कार्य का सकारात्मक प्रभाव पूरे क्षेत्र में फैल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की हितग्राही श्रीमती तस्कीन खातून ने बड़े शहरों में अपनाई जाने वाली रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए स्वयं अपने नव निर्मित आवास पर बनवा लिया है।

कोरिया जिले के जनपद पंचायत बैकुंठपुर में प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत ग्राम सोरगा में रहने वाली श्रीमती तस्कीन खातून को गत वर्ष अपना पक्का मकान बनाने हेतु अनुदान प्रदान किया गया। इन्होंने अपनी कमाई हुई कुछ रकम के साथ अपने पक्के मकान का सपना पूरा कर लिया है। इसके बाद आवास निर्माण में बची हुई सामग्री टूटी हुईं ईंट आदि से सोखता पिट बनवाया और नए आवास की छत के पानी की निकाशी को पाइप के माध्यम से सोखते गड्ढे तक जुड़वा लिया है।

क्या कहती हैं हितग्राही तस्कीन

जिले में जल संरक्षण हेतु चल रहे अभियान से हमने प्रेरणा ली, जब तक हम सभी अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझेंगे तब तक मोर गांव मोर पानी महाअभियान से जल संरक्षण का काम अधूरा ही रह जाएगा। इसलिए हमने कलेक्टर कोरिया की अपील पर अपने नए आवास में जल संरक्षण हेतु हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवा लिया है और मै आग्रह करती हूं कि सभी अपने छत में गिरने वाली हर बूंद को बचाएं।

कलेक्टर कोरिया श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने सोरगा ग्राम पंचायत में श्रीमती तस्कीन खातून के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में मोर गांव मोर पानी महाअभियान अंतर्गत जिले में आवा पानी झोंकी अभियान चलाया जा रहा है और यह पहल आने वाले समय में कोरिया को जल संरक्षण हेतु एक अलग पहचान दिलाने में मदद करेगी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!