बसना
माँ वैष्णो देवी परिवार के द्वारा मनाया गया गुरु पूर्णिमा

शुकदेव वैष्णव,बसना- माँ वैष्णोदेवी परिवार के द्वारा ग्राम बलडीडीह जोंक नदी के तट पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें गुरुजी श्री सदन तिवारी जी कोमना वाले के सम्मान में शोभायात्रा निकाली गई। संगीतमय प्रवचन के साथ सभी श्रद्धालुओं को गुरुजी ने अपना आशीर्वचन प्रदान किया।

भक्तों ने गुरुजी के चरण धो कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में श्री पुरन्दर मिश्रा जी अध्यक्ष क्रेडा, श्री संजय श्रीवास्तव जी अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण, श्री संपत अग्रवाल जी अध्यक्ष नगर पंचायत बसना, श्री त्रिलोचन नायक जी , एवं श्री प्रदीप पुरोहित जी विधायक पदमपुर मुख्य अतिथि गण एवं सैकड़ो संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए।

AD#1

























