पिथौरा :तू भाई के यहां क्यों जाता है कहकर मारपीट

पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केन्द्र तेजप्रसाद वस्त्राकर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह वार्ड नंबर 13 ग्राम गडबेडा में रहता है , ड्रायवरी का काम करता है , ग्राम झलप में उनके माता, पिता, भाई, बहन रहतें हैं। वर्ष 2017 से ग्राम गडबेडा में अपने परिवार के साथ रहता है , उनके पत्नि उनको झलप जाने से मना की थी जिसके कारण विगत 01 वर्षों से झलप नहीं जा रहा था इसी वर्ष दिपावली के समय उनके पिताजी झलप में मिले थे तो वह उनके घर चला गया था । दिनांक 01.12.2022 के रात्रि करीब 11/30 बजे उनके पत्नि मधु वस्त्राकर, पुत्र पुनम कुमार वस्त्राकर, पुत्री प्रिया वस्त्राकर से अपने निजी वाहन का किराये की रकम के संबंध में पुछताछ करने पर हिसाब नहीं दिये तथा तू अपने मां, बाप, भाई, बहन के यहां झलप क्यों जाता है, कहकर उनके पत्नि मधु वस्त्राकर, पुत्र पुनम कुमार वस्त्राकर, पुत्री प्रिया वस्त्राकर ने गाली गलौज कर तीनों उनको पकडकर हाथ मुक्का लात से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी दिये हैं । मारपीट करने से उनके बांये आंख, दाहिना कोहनी में चोंटे आयी है, पीठ एवं दाहिना जांघ में दर्द है पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.





























