महासमुंद: पुलिस की मुखबीरी करते हो कहकर पिटाई मामला दर्ज

महासमुंद। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज करते बोल्डर से मारपीट का मामला सामने आया है।अभिषेक तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह नयापारा वार्ड नंबर 06 महासमुंद थाना व जिला महासमुंद छ०ग० निवासी है। कक्षा 10 वीं तक पढा है। ड्रायवरी का काम करता है। छोटा भाई आर्यन तिवारी उम्र करीबन 22 वर्ष का है। दिनांक 27/01/2026 के रात 09 बजे शिव मंदिर के पास मोहल्ले में डांस प्रतियोगिता हो रहा था जिसे देखने के लिये गया था कार्यक्रम देख रहा था तभी वहां मोहल्ला का किशन यादव, बैसाखू यादव, पप्पु यादव व मयंक मानिकपुरी छोटे भाई आर्यन तिवारी को देखकर पुरानी रंजीश एवं पुलिस की मुखबीरी करते हो कहकर वाद विवाद करने लगा तो भाई बोला मैं पुलिस की मुखबीरी नही करता हू बोला इतने में चारो लोग एक राय होकर भाई को अश्लील गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी देने लगे तभी पप्पु यादव पास पडे बोल्डर से भाई सिर पर मारा जिसे उसके नाक में लगकर खून निकलने लगा। मारपीट करने से छोटे भाई आर्यन तिवारी के नाक, सिर में चोट लगा है। घटना को स्वयं मीना शर्मा और राकेश शर्मा देखे एवं सुने है। जिसे दिनांक 27/01/2026 को आयी चोटो के ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद ले गये थे जहां से रिफर करने पर रायपुर मेकाहारा में भर्ती किये थे रायपुर मेकाहारा से ईलाज कराने के बाद अभी सोहम अस्पताल महासमुंद में ईलाज चल रहा है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।




















