सरायपाली: गाली गलौज कर हाथ मुक्का चप्पल से पिटाई मामला दर्ज

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का चप्पल से मारपीट का मामला सामने आया है।शंखप्रकाश दीप ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम नवापाली का रहने वाला है कक्षा 05 वीं पढ़ा है कृषि रोजी मजदूरी काम करता है दिनांक 27/01/2026 को शाम लगभग 04:00 बजे अपने पत्नी के साथ सरायपाली बाजार आये थे । कि लगभग शाम 06:30 बजे पुत्री आरती यादव निवासी खीरापुटका उड़ीसा ने अपने मोबाईल से मुझे फोन कर बताई कि बड़े पिता जी शंखनाथ दीप ने फोन कर बोले कि तुम इंस्टाग्राम में फेक आईडी बनाकर हमारे घर के मोबाईल नंबर में गलत गलत मैसेज क्यों कर रही हो बोले हैं । बाजार से वापस घर जाने के बाद शाम लगभग 07:00 बजे भतीजा भरत दीप ने आरती के साथ हुए मोबाईल में विवाद की बात को लेकर पत्नी तेजमती दीप के साथ गंदा गंदा गाली गलौज किया है । उस विवाद की बात को समझाने के लिए भतीजा भरत को बुलाया तो भरत के साथ बड़े भाई शंखनाथ दीप साथ में आया और दोनों ने पुत्री आरती के साथ मोबाईल में किये गये मैसेज की बात को लेकर झगड़ा विवाद कर हाथ मुक्का से तथा चप्पल से मारपीट किया और जान से मारने की धमकी देकर जमीन में पटक दिया जिससे दांया आंख में तथा पीठ में, दोनो पैर में चोंट आया है तथा शंखनाथ ने पत्नी के बाल को पकड़ कर मारपीट किया है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























