सरायपाली: प्रतिभा कॉलेज में आत्मरक्षा अभिव्यक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया

पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के दिशानिर्देशन में एस डीओपी ।विकास पाटले के मार्गदर्शन में टी आई आशीष वासनिक के नेतृत्व में सरायपाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर अभिव्यक्त्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बुधवार को प्रतिभा कॉलेज आफ एजुकेशन बालसी सरायपाली में बी। एड, डी एल एड एवं आई।टी।आई।के छात्र छात्राओं के लिए अभिव्यक्त्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रभारी प्राचार्य राजेंद्र कुमार चैधरी, प्रतिभा आई।टी।आई के प्राचार्य विजय प्रकाश प्रधान, सहायक प्राध्यापक मुकेश कुमार पटेल, दमयंती पटेल, सुश्री रमा रवानी विनय ,उपस्थित रहे। जिसमे महिला आरक्षक अन्नू भोई ने अभिव्यक्त्ति कार्यक्रम के उद्देश्य बताते हुए महिलाओ के सम्मान में पाम्पलेट के द्वारा महत्वपूर्ण जानकारीया दी विशेष रूप से अभिव्यक्त्ति एप्स की महत्ता व उपयोगिता का महत्व को समझाया साथ ही अभिव्याक्ति एप्स डाउनलोड कराए व सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने को प्रोत्साहित किया। पुलिस बालमित्र रोशना डेविड ने गुड़ टच व बैड टच की जानकारी दी साथ ही अपराध से दूर रहकर पूर्ण शिक्षा प्राप्त करने कों प्रेरित किया। अपराध मुक्त समाज का निर्माण करने मे पुलिस का पूर्ण सहयोग प्रदान करने की सलाह दी।





























