बसना

सात दिवसीय एनएसएस शिविर का हुआ शुभारम्भ

काकाखबरीलाल /बसना:-शासकीय उच्चत्तर माध्यम विद्यालय पिरदा के ग्राम कारीडोगर में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर कार्यक्रम का उद्धघाटन प्राथमिक शाला कारीडोगर में किया गया। उद्धाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री बालकराम सिदार ग्राम प्रमुख। श्री सिदार ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा बच्चो में देशप्रेम एवं भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। वरिष्ठ पत्रकार श्री दाशरथी चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र के प्रति सेवा की योजना बनाना है।आप लोग राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना से कार्य करें।शिक्षा से समाज को जोडिए।जिस घर में शिक्षा पहुंच गयी उस घर में हमेशा उजाला रहता है शिक्षा के साथ संगत भी अच्छे लोगों के साथ होनी चाहिए। स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहिए समाज को सवारने और सजाने का कार्य अवश्य करे जिससे पूरे राष्ट् का भला हो सके।संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्री एन के धुव्र ने किया।इस दौरान कोटगढ़ सरपंच घनश्याम सिदार, प्राथमिक शाला कारीडोंगर प्राचार्य श्री गोपीनाथ चौधरी, शिक्षक सुशील कुमार चौधरी,शासकीय उच्चत्तर माध्यम विद्यालय पिरदा के शिक्षक पी.के बरिहा, के.एस कैवर्त डी .के कश्यप, रुपाली प्रधान, निलेश प्रधान,एवं छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

AD#1

KakaKhabarilaal

क्षेत्र के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल काकाखबरीलाल डॉट कॉम में विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे... @09165277346

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!