सरायपाली

सरायपाली: लकड़ी के बेट से सिर पर हमला

सरायपाली( काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में जलंधर भोई ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बरतियाभांठा थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी है कक्षा 10वीं तक पढा है राजमिस्त्री का काम करता है कि दिनांक 24.01.2024 को गांव के क्रिकेट मैदान में बच्चे लोग क्रिकेट खेल रहे थे जिसे खड़े होकर देख रहा था तभी पूर्व रंजिश को लेकर जितेंद्र भोई आया और अश्लील गाली गलौच करने लगा गाली गलौच करने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देते अपने पास रखे लकड़ी के बेट से सिर में मारकर चोट पहुंचाया उसी समय उसका भाई डिलेश्वर भोई भी आया और अश्लील गाली गलौच करते हाथ मुक्का से मारपीट किया है। घटना को रतन यादव और सकराम भोई देखा एवं बीच बचाव किये हैं। पुलिस ने 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!