छत्तीसगढ़

जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में बडी़ लापरवाही सिकाई लैम्प से जलकर दर्दनाक मौत

कोरिया जिले के जिला अस्पताल में लापरवाही की इन्तहा सामने आई है। जहां शिशु वार्ड में भर्ती बच्चे की सिंकाई लैम्प से जलकर मौत हो गई। जिसके बाद मामले में लीपापोती करने की कोशिश करता अस्पताल प्रबंधन परिजनों को शव वाहन उपलब्ध करा, ‘होनी को कौन टाल सकता है’ जैसी बातें करते घर जाने की सलाह दे रहा। निराश गरीब ग्रामीण परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही करने के आरोप के साथ मृत शिशु को लेकर अस्पताल परिसर में बैठे हैं। परिजनों का कपडे में बंद शिशु का जला चेहरा देख रो रो कर बुरा हाल हो गया है। मामले में अभी तक प्रशासन की ओर से न कोई बयान आया है। न ही कोई परिजनों की सुध लिया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!