सरायपाली

सरायपाली : सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे लोगों को शराब पीने पिलाने की साधन उपलब्ध कराते युवक गिरफ्तार

सरायपाली पुलिस को   24 सितम्बर को  मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम पाटसेन्द्री सरस्वती शिशु मंदिर के पीछे एक व्यक्ति लोगो को शराब पीने पिलाने की साधन पानी, गिलास उपलब्ध कराकर अवैध धन अर्जन कर रहा है कि सूचना पर  पुलिस की टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। आरोपी नंद कुमार सिदार पिता करमू सिदार उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 10 पाटसेन्द्री थाना सरायपाली को लोगो को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराकर धन अर्जन करते हुये गवाहो के समक्ष रंगे हाथ पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन की सील बंद जिसमें 180 एमएल भरी हुई एवं एक सील टुटी हुई देशी प्लेन शराब पौवा जिसमें 50 एमएल शराब भरी हुई जुमला 230 एमएल कीमती 100 रूपये, 02 नग डिस्पोजल गिलास जुमला कीमती 110 रूपये जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया पुलिस ने 36(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!