छत्तीसगढ़

क्षेत्र में हाथियों की ऐसी भयावह आतंक कि कोई बहन-बेटियों की नहीं करना चाहता शादी

सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत के दर्जनभर से अधिक गांवों में हाथियों की आमद-रफ्त करीब 15-20 साल से जारी है। हाथी आए दिन लोगों की फसलों व घरों को जहां नुकसान पहुंचाते हैं वहीं सैकड़ों लोगों की जान भी ले चुके हैं। हाथियों की दहशत (Elephants panic) के कारण अब क्षेत्र से गलत संदेश समाज (Wrong message in society) में जा रहा है। दूसरे क्षेत्र के लोग अब अपनी बहन-बेटियों की शादी हाथी प्रभावित क्षेत्र में करने से मना कर रहे हैं। उनका कहना है कि बहन-बेटियों को हम मरने के लिए उस क्षेत्र में नहीं भेजेंगे। इस धारणा के कारण कई लड़कों की शादी टूट चुकी है, ऐसे में वे कुंवारे (Bachelors) ही हैं।प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में रहने वाले लोग पिछले 15-20 सालों से हाथियों और मानव का द्वंद्व (Battle between Elephants and human) झेल रहे हैं। हाथियों ने इतने सालों में सैकड़ों लोगों की जान ले ली है। ऐसे में लोग बहन-बेटियों की शादी उस क्षेत्र में करने से कतरा रहे हैं।

सूत्रों से पता चला है कि भैयाथान से एक लड़की का रिश्ता प्रतापपुर के ग्राम करंजवार में लगा था, जिसमें लड़की वालों को लड़का और उसका घर द्वार सब पसन्द था लेकिन लड़की वालों को जब यह पता चला कि यहां हाथी आए दिन लोगों मारने के अलावा फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, इसके बाद उन्होंने अपनी लड़की देने से मना कर दिया। उनका कहना है कि हम अपने बहन बेटियों को हाथी से मरने के लिये वहां नही भेजेंगे।

प्रतापपुर वन परिछेत्र के ग्राम धरमपुर, पेंडारी, दलदली , सिंघरा, पलढा, बगड़ा, सोनगरा, दरहोरा, घाट पेंडारी, घुई, भेलकच्छ जैसे दर्जनों गांव हैं जहां हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इसे लेकर बाहर के लोगों में गलत धारणा बन रही है जिसके चलते कई लड़के कुंवारे रह जा रहे हैं।

ग्राम पंचायत करंजवार के सरपंच विक्रम सिंह का कहना है कि यह हाथी प्रभावित क्षेत्र है। यहां आए दिन हाथी आते हैं, इस डर के चलते कई लोगों की शादी टूट (Break marriage) चुकी है। वह इस क्षेत्र में कोई लड़कियां नही देना चाहते। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र, घुई परिक्षेत्र, जजावल परिक्षेत्र, तमोर पिंगला अभ्यारण के कई परिक्षेत्र में कर्मचारियों की कमी है। कई बीट में एक कर्मचारी ही पदस्थ हैं, जिन्हें हाथियों द्वारा किए जा रहे नुकसान के अलावा भी कई विभागीय काम भी करने पड़ते हैं। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!