क्रांतिकारी सेना के अमित बघेल के द्वारा सार्वजनिक रूप से की गई अग्रवाल समाज के प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन के बारे में अनगर्ल टिप्पणी से प्रदेश के अग्रवाल समाज में व्याप्त आक्रोश

नंदकिशोर अग्रवाल,काकाख़बरीलाल @पिथौरा। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के अमित बघेल के द्वारा भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,सिंधी समाज एवम युग प्रवर्तक अग्रवाल समाज के पुरोधा श्री अग्रसेन जी महाराज के खिलाफ सार्वजनिक रूप से की गई अनगर्ल टिप्पणी से समूचे छत्तीसगढ़ समेत देश में इनके खिलाफ आक्रोश ब्याप्त है। एवम प्रदेश में जगह जगह अमित बघेल के खिलाफ रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन कर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने बाबत ज्ञापन सौपे जा रहे हैं।विरोध प्रदर्शन राजधानी रायपुर से शुरू हो कर सारे प्रदेश में फैल गया है।इसी तारतम्य में पिथौरा में भी आज दिनांक 29.10.2025 बुधवार को सुबह से ही सांकरा,झलप, तेंदुकोना एवम बया समेत पिथौरा के अग्रवाल समाज के लोग एकत्रित हो कर अमित बघेल के खिलाफ आक्रोशित हो कर नारेबाजी की एवम रैली की शक्ल में पिथौरा थाना पहुँच कर पिथौरा थानेदार श्री उमेश वर्मा को अमित बघेल को गिरफ्तार कर उचित धाराओं में कार्यवाही करने बाबत ज्ञापन सौपा।एवम आगाह किया गया कि दो दिन के भीतर अमित बघेल के खिलाफ उचित कार्यवाही नहीं होने पर नगर बन्द एवम चक्का जाम जैसी कार्यवाही करने को समूचा अग्रवाल समाज बाध्य होगा। इस दौरान पिथौरा ,तेंदुकोना ,झलप सांकरा ,बया से बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित रहे।




























