बसना

बसना: बस स्टैंड के पास चाकू लहराते आरोपी दबोचा गया

बसना (काकाखबरीलाल). पुलिस को दिनांक 03.02.2024 को मुखबीर से सुचना मिला कि  ग्राम बस स्टैण्ड बसना में एक व्यक्ति अपने हाथ में एक धारदार चाकू लेकर हवा में लहरा रहा है तथा आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है कि सुचना पर पुलिस की टीम बस स्टैण्ड बसना पहुंची जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में लोहे का धारदार हथियार चाकू लेकर हवा में लहराते हुये लोगों को डराते धमकाते हुये मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़े और उस व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम प्रेम डडसेना पिता मानसिंग डडसेना उम्र 27 साल साकिन सिटी सिनेमा बसना, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया। जिसे उक्त धारदार हथियार चाकू को अपने कब्जे में रखकर घुमने के संबंध में धारा 91 जा0फौ0 का नोटिस देकर वैध कागजात/ लायसेंस की मांग किया गया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया । जिस पर आरोपी प्रेम डडसेना के कब्जे से एक नग लोहे का धारदार चाकू को बरामद कर जिसकी कुल लंबाई करीबन 13.05 इंच तथा फल की लंबाई 8.75 इंच , चौडाई 2.1 इंच, मुठ की लंबाई 4.8 इंच कीमती 300 /- रूपये के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!