सरायपाली: डुडुमचुंवा कोसमपाली मोड़ पर बाईक पत्थर से टकराई तीन की मौत

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत मोटर साइकिल चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाकर रोड़ किनारे लगे पत्थर में टकराने से चालक व पीछे बैठे दो लोगों की मौत हो गई जिस पर मामला दर्ज किया गया है। राजु बरिहा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम नवागढ थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी है। बी ए की शिक्षा प्राप्त किया है कि रीना बोरवेल सरायपाली में सुपुरवाईजर का काम करता है कि भतीजा संजय बरिहा दिनांक 28/09/2025 को मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 P 9972 में चांदलाल भोई एवं नारायण बरिहा को पीछे बिठा कर नवागढ से डुडुमचुंवा सब्जी लेने जा रहे थे करीब शाम 06/00 बजे डुडुमचुंवा कोसमपाली के बीच मोड के पास पहुंचे थे तभी रोड किनारे पत्थर से मोटर सायकल टकराने से क्षतिग्रस्त हो गया मोटर सायकल चालक भतीजा संजय बरिहा को सिर , चेहरा, घुटना के पास, एवं पीछे बैठे चांद लाल भोई को, बांया हाथ, बायां पैर, सिर में तथा नारायण बरिहा को बांया हाथ भुजा, कमर में चोट लगी थी जिसे 112 वाहन से शासकीय अस्पताल सरायपाली लाया गया था। जहां पहुंच कर देखा डाक्टर साहब द्वारा चेकअप करने पर भतीजा संजय बरिहा, चांदलाल भोई, एवं नारायण बरिहा को काफी गंभीर चोट लगने के कारण चेकअप करने पर मृत घोषित कर दिये। भतीजा मृतक संजय बरिहा पिता सदानंद बरिहा उम्र 24 वर्ष साकिन नवागढ थाना सरायपाली जिला महासमुंद के द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर कर रोड किनारे लगे पत्थर से टकराने के कारण तीनों की मृत्यु हुई है। पुलिस ने106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























