महासुमंद

कोमाखान: तु कौन होता है मना करने वाला कहते बांस के डंडे से पिटाई

कोमाखान@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज करने से मना करने पर बांस के डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है। परदेशी निषाद  ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भिलाईदादर का रहने वाला है , खेती किसानी काम करता है कि दिनांक 26.09.2025 के रात्रि करीबन 07.30 बजे  गांव के कौशल ध्रुव के किराना दुकान में सामान लेने गया था कि वहां पहले से खडे गांव के आसकरण निराला द्वारा शराब के नशे में चिल्ला चिल्लाकर गाली गलौच कर रहा था जिसे  गाली गलौच करने से मना करने पर तु कौन होता है मना करने वाला बोलकर गंदी गंदी गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर बगल में पडे बांस के डण्डा को हाथ में लेकर  मारा है जिससे  पैर एवं हाथ , सिर में चोट लगकर सिर से खून बहा है दर्द हो रहा था, घटना को दुकान मालिक कौशल ध्रुव, नरेश सबर, ग्राम खैरटखुर्द के पूर्व सरपंच मोहरसिंग ठाकुर द्वारा बीच बचाव किये हैं एवं घटना को देखे सुने हैं। सिर से अधिक खून निकलने से  ईलाज हेतू प्राईवेट अस्पताल में ईलाज कराया  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!