महासमुंद

पझरापाली हाई स्कूल में हुआ विज्ञान प्रदर्शनी मॉडल का आयोजन

काकाखबरीलाल@महासमुंद। आज दिनांक 27.09.2025 को शासकीय हाई स्कूल पझरापाली में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी कार्यक्रम प्राचार्य श्री रवि कुमार साहू के नेतृत्व में एवं विज्ञान शिक्षक श्री चम्पा लाल डड़सेना के मार्गदर्शन में रखा गया। जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला एवं शासकीय हाई स्कूल पझरापाली के कक्षा 01 से 10 वीं तक के विद्यार्थी विज्ञान मॉडल ,गणित एवं पर्यावरण अध्ययन से संबंधित मॉडल तथा प्रोजेक्ट निर्माण करके कार्यक्रम में भाग लिए। शाला विकास समिति के सदस्यों, पालकों, स्थानीय जनप्रतिनिधि गणों के समक्ष बच्चों ने अपने मॉडल एवं प्रोजेक्ट का प्रस्तुतिकरण दिया। समिति के सदस्यों ने बच्चों की मेहनत एवं उनके प्रस्तुतीकरण से काफी प्रसन्न हुए । बच्चों ने विषय शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अपने विवेक से ग्रीनहाउस से संबंधित, ज्वालामुखी से संबंधित, वाटर हार्वेस्टिंग ,जल शुद्धीकरण, सौर परिवार, चंद्र ग्रहण- सूर्य ग्रहण, श्वसन गतिविधि ,उत्सर्जन तंत्र ,पवन ऊर्जा ,जल ऊर्जा, सेव अर्थ सेव वाटर, जल चक्र,विद्युत के सुचालक एवं कुचालक ,गणितीय आकृति, पत्तियों के शिरा विन्यास का संग्रह, पत्तियों का पर्ण क्रम आदि से सम्बंधित मॉडल एवं प्रोजेक्ट का निर्माण करके कार्यक्रम में भाग लिए।
उपस्थित शाला विकास समिति सदस्यों, पालकों एवं जनप्रतिनिधिगण बच्चों के प्रतिभा ,मेहनत ,रचनात्मक एवं अभिव्यक्ति कौशल से काफी प्रशन्नता जाहिर किये, बच्चों को शाबाशी दिए और उन्होंने संस्था प्रमुखों एवं समस्त विषय शिक्षकों को से यह आग्रह भी किया कि इस तरह का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाए।
कार्यक्रम में बच्चों के मार्गदर्शक के रूप में चम्पा लाल डड़सेना, प्रभा नायक, जय प्रसाद लोहा तथा सहायक के रूप में महेंद्र भोई, जपेश्वर प्रधान, उत्तम चौहान, जयंत भोई, हेमसागर नंद, खिरोदिनी सिदार, बुद्ध देव सिंह ठाकुर,लिंगनाथ सिदार, काजल सिदार आदि की अहम भूमिका रही।

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!