रायपुर

छत्तीसगढ़ के इस हिस्से में अगले 2 दिन भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने ऑरेंज और रेड अलर्ट किया जारी

काकाखबरीलाल@डेस्क रिपोर्ट। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से छत्तीसगढ़ का मौसम बिगड़ा हुआ है. प्रदेश के कई इलाकों में आज फिर झमाझम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके बाद इसमें कमी आ सकती है.

पिछले 24 घंटों में पूरे प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई. रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभागों के कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हुई. बिलासपुर में सबसे ज्यादा तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस.

यहां हुई बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है. गोबरा नवापारा और राजिम में 14-14 सेमी, आरंग में 13 सेमी, जबकि पाटन, मंदिर हसौद, गुंडरदेही, बालोद और मोहला में 11-11 सेमी वर्षा हुई. बलौदा बाजार और खड़गांव में 10-10 सेमी, धमतरी, पल्लारी, डौंडी, औंधी, भखारा, पखांजूर और गुरुर में 9-9 सेमी, वहीं माना-रायपुर एपी, अंतागढ़, मानपुर, भिलाई, पिथौरा, मगरलोड, महासमुंद और रायपुर शहर में 8-8 सेमी बारिश दर्ज की गई.

छुरा, कुरूद, नेरहरपुर, लाभांडीह, धरशिवा, ओरछा, कशडोल, कुकरेल, छोटेडोंगर, चारामा, लवन, मैनपुर और कोमाखान में 7-7 सेमी, जबकि भानुप्रतापपुर, माकड़ी, खरोरा, दुर्गकोंदल, गिधौरी टुंड्रा, अहिवारा, अर्जुन्दा, कुटरू, कांकेर और सिमगा में 6-6 सेमी वर्षा हुई. अधिकांश अन्य स्थानों पर 6 सेमी से कम बारिश दर्ज की गई.

इन जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, दुर्ग, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है. इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में आज आकाश सामान्यतः मेघमय रहने की संभावना है. बादल गरजने-चमकने के साथ वर्षा हो सकती है. इस दौरान तापमान 24 से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

AD#1

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!