सारंगढ़ विधानसभा में प्रचार प्रसार चरम पर,कांग्रेस ने प्रचार प्रसार में मारी बाजी

गोल्डी लहरें, काकाखबरीलाल,सारंगढ़/कोसीर-आने वाले 20 तारीख को प्रदेश के दूसरे चरण के मतदान के पूर्व सारंगढ विधानसभा का चुनावी पारा सर चढ़ कर बोल रहा है और सभी प्रमुख दल जोर शोर से प्रचार प्रसार में जुट गए है नुक्कड़ नाटक नाच गाना के साथ प्रत्याशी वोटरों को रिझाने में जुटे है बात करे कांग्रेस पार्टी की तो इस बार पार्टी ने नए चेहरे के रूप में जनपद अध्यक्ष उत्तरी जांगड़े को मैदान में उतार कर सत्ता पक्ष के विधायक को कड़ी टक्कर दी है निष्क्रियता का आरोप झेल रही भाजपा विधायक के लिए इस बार राह आसान नही लग रहा है और आमजन बदलाव के लिए तत्पर है इसी के साथ तीसरे दल की बात करें तो बसपा और जोगी गठबंधन के प्रत्याशी भी दम खम के साथ मैदान में डटे है लेकिन बसपा में फुट होने के कारण बसपा की नैया बीच मझधार में फंसी हुई नजर आ रही है इस तरह अब तक के प्रचार प्रसार के दौरे पर नजर डालें तो कांग्रेस प्रत्याशी बाजी मारती दिख रही है क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का माहौल बनते दिख रहा है उत्तरी जांगड़े,बरमकेला में तो उनके पति सारंगढ क्षेत्र में डोर टू डोर जनसपंर्क में जुटे है और लोगों से आशीर्वाद ले रहे है इस बार सारंगढ विधानसभा के मतदाता बदलाव के मूड में है गांव गांव गली गली में भाजपा को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है चूंकि मतदान को महज 7 दिवस बचे है तो चुनावी पारा और भी गर्माने के आसार है और कई राजनीति उठा पटक देखने को मिलने वाला है और सारंगढ विधानसभा में रोचक मुकाबले होने के आसार है।
























