टेकनोलॉजी

कम बजट में बेहतरीन फोन Realme U1 का हुआ लॉन्च..

चाइना की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओप्पो की सब ब्रांड Realme ने भारत में शुरू से ही अपने बेहतरीन और बजट स्मार्टफोन लॉन्च किए है. हाल ही में कंपनी ने अपना एक और नया स्मार्टफोन Realme U1 लॉन्च किया है. यह स्मार्टफोन इतना सस्ता है की कोई भी इस स्मार्टफोन खरीद सकता है.

अगर आपका बजट 11 से 12 हजार रुपये के बीच है और आपको एक बेहतरीन प्रॉसेसर के साथ-साथ एक अच्छा कैमरा वाला स्मार्टफोन चाहिए तो आज के आर्टिकल में मैं अपको एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताऊंगा जिसकी कीमत भी 11 से 12 हजार रुपये के बीच है और कैमरा तथा प्रॉसेसर भी दमदार हैं। स्पेसिफिकेशन को देखते हुए इस स्मार्टफोन की कीमत बेहद ही कम हैं। दोस्तों हम जिस स्मार्टफोन के बारे में बात कर रहें हैं उसका नाम Realme U1 हैं जिसे कंपनी ने पिछले हफ्ते ही लांच किया था। इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसमें आपको 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और मीडयाटेक का नया प्रॉसेसर हिलियो P70 प्रॉसेसर दिया गया हैं। तो आइए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Realme U1 के स्पेसिफिकेशन-

Realme U1 में 6.3 इंच की फूल एचडी प्लस की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई हैं, जिसका आस्पेक्ट रेशियों 19:5:9 हैं और पिक्सल रेजॉलूशन 1080×2340 हैं। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन दिया गया हैं। फोन को पॉवर देने के लिए 3500mAh की बैटरी दी गई हैं। इसके अलावा यह स्मार्टफोन दो अलग-अलग वेरियंट 3 जीबी रैम तथा 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम तथा 64 स्टोरेज के साथ आता हैं, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता हैं। बेहतरीन गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए फोन में मीडियाटेक हिलियो P70 प्रॉसेसर दिया गया हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर कैमरे की बात करें तो Realme U1 में पीछे की तरफ 13+2 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा और आगे की तरफ वीडियो कॉलिंग और सेल्फी लेने के लिए 25 मेगापिक्सल का सिंगल फ्रंट कैमरा दिया गया हैं।

कीमत एवं उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Realme U1 के 3 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 11,990 रुपये और 4 जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत 14,490 रुपये हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!