महासमुंद:पुराने रंजिश को लेकर हाथ मुक्का डंडे से पिटाई

महासमुंद। आरक्षी केद्र अंतर्गत पुराने रंजिश को लेकर हाथ मुक्का डंडे से पिटाई का मामला दर्ज किया गया है।मेघराज बोरे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम चिंगरौद में रहता है कक्षा 08 वीं तक पढा लिखा है। बिजली मिस्त्री का काम करता है। दिनांक 19/08/2025 को काम करके अपने घर आया तो लडकी निहारिका बोरे ने बतायी कि गांव के विजय मालेकर नाम के व्यक्ति मुझे देखकर मुझे पुरानी रंजीश को लेकर हम लोगो के बारे में अपशब्द बोलता है जिसे समझाने के लिये दोपहर करीब 03 से 03/30 बजे उसके घर के पास गया तो विजय मालेकर, सुखदेव मालेकर, अजय मालेकर व विमला मालेकर घर से बाहर निकल कर तु कौन होता है हम लोगो को बोलने वाला कहकर गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये जान से मारने की धमकी दिये हुये हाथ मुक्का व डंडा से मारपीट किया , मारपीट करने से सिर , दाहिने हाथ कोहनी में चोट आया है। उक्त घटना को बेटी निहारिका बोरे व बेटा विहान देखे सुने है तथा आसपास के लोग भी देखे सुने है। पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।





















