बागबाहरा: चाबी मांगने पर पिटाई

बागबाहरा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत चाबी मांगने पर हाथ मुक्का कड़े व डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।उमेश निराला ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम हरनादादर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला है । कक्षा 10वी तक पढा लिखा है, खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 04/08/2025 के रात्रि 11.00 बजे अपने रिस्तेदार संजय डहरिया के यहां जन्म उत्सव कार्यक्रम में अपने बच्चो के साथ गया था ,कार्यक्रम के पश्चात अपने बच्चो के वापस घर आ रहा था तभी गांव गौठान के पास राकेश सतनामी एवं उसके साथी पप्पू दोनो रोके और सिगरेट लाने के लिए बोले मना करने पर पप्पू द्वारा मो0सा0 को मांग कर सिगरेट लेने गया था ,वापस आने पर अपने मोटर सायकल का चाबी मंगा तो राकेश सतनामी और पप्पू द्वारा अश्लील गाली देने लगा गाली देने से मना करने पर वे दोनो हाथ झापड ,डंडा एवं हाथ में पहने कडा से मारपीट करने लगा। जिसे गांव सेवादास कुर्रे बीच बचाव कर छुडाये ,मारपीट से दाहिना भुंजा ,बांये आंख के नीचे ,बांये भौं के ऊपर चोंट आयी है पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।























