पटेवा: तुम कौन होते हो पूछने वाला कहकर पिटाई

पटेवा । आरक्षी केद्र अंतर्गत पुरानी रंजिश की बात को लेकर डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है। जितेश बाघमारे ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम टुरीडीह थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी है । कक्षा 12वीं तक पढा लिखा है । खेती किसानी का काम करता है । दिनांक 02/08/2025 के रात्रि करीबन 09.30 बजे हरि अण्डा दुकान के सामने बैठा था, वहां पर गांव के प्रकाश बाघमारे भी बैठा था, जिसे मेरे द्वारा पूछने पर कि तुम इतना दिन से कहा थे, तो इतने में प्रकाश बाघमारे द्वारा उत्तेजित होकर तुम कौन होते हो मुझे पूछने वाला कहकर व पुरानी रंजिश की बात को लेकर गंदी गंदी गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया तथा उनके परिवार वाले पोतदार बाघमारे, प्रमोद बाघमारे, पुन्नीलाल बाघमारे भी आकर यह कहते हुए कि तुम पंच-सरपंच चुनाव में हमारे घर से पंच नही बनने दिये हो व अपने चाची को पंच बना दिये हो व प्रकाश बाघमारे से लड़ाई कर रहे हो कहकर गंदी गंदी गाली गलौच कर तीनो के द्वारा डण्डा से मारपीट किये है तथा जान से मार देंगे कहकर धमकी दिये है । मारपीट से सिर, माथा, नाक, पीठ, बांए हाथ की भुजा, दाहिने हाथ की ऊंगली, पंजा व बांया पैर में चोट आकर दर्द हो रहा है । घटना को अंशु जांगड़े, ताराचंद चेलक देखे सुने व बीच बचाव किये है । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















