रिकवरी स्टाफ के साथ मारपीट

महासमुंद@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र में हिरेन्द्र सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह निवासी वार्ड नंबर 28 मौहारीभांठा महासमुंद का रहने वाला है श्रीराम फायनेंस महासमुंद में रिकवरी का काम करता है। दिनांक 12/10/2024 के शाम करीबन 05 बजे रिकवरी हेतु सितलीनाला के पास गया था तभी वहां वार्ड नंबर 13 महासमुंद निवासी राम अवतार ध्रुव उर्फ बल्ला और नयापारा महासमुंद निवासी बलराम तांडी आये और बोले कि मेरे से वसुली कर लेगा कहते हुये शराब लाने के लिये बोले तो मना कर दिया तब दोनो बोले कि शराब क्यो नहीं लायेगा बोलते हुये अश्लील गाली गलौज करते हुये धक्का मुक्की कर मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी भी दिये। मारपीट करने से बांया हाथ की कनिष्ठ अंगूली में चोट आकर दर्द हो रहा है। घटना को विजय महत्तो व हेमंत रोहिला देखे सूने व बीच बचाव किये है। पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।






















