पिथौरा

बसना तथा खल्लारी विधायक का एक साथ हुआ आतिशी स्वागत.

फलों से तौला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने

नन्दकिशोर अग्रवाल/काकाखबरीलाल

काकाखबरीलाल,पिथौरा । बसना के देवेन्द्र बहादुर सिंह व खल्लारी के द्वारकाधीश यादव के विधायक निर्वाचन के बाद पहली बार नगर आगमन पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया और रैली निकाली गई। अपने जीत के प्रति कृतज्ञयता व्यक्त हुये विधायकद्वय ने इस बड़ी जीत को कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि हम अपने किए हुए सभी वायदों को समय से पहले पूरा करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं से कर्ज माफी का वायदा किया था। इससे भूपेश ने इतने जल्दी पूरा करना शुरू कर दिया है कि पिछली बार हम वोट मांगने आए थे और अब कर्ज माफी की जानकारी दे रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और डीजे की धून में नाचते गाते अपनी खुशी का इजहार किया। जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गए थे। गगनभेदी पटाखों से समूचा नगर दहल उठा। चौक चौराहे पर विभिन्न समुदाय के लोगों ने जोश खरोश के साथ विधायकद्वय का स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ता ज्योतिष अग्रवाल बन्टू व मुन्ना शर्मा ने दोनों ही विधायकों को पृथक पृथक फलों से तौला गया।विधायकद्वय की जीत की रैली में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता कुलवंत खनूजा, अरविंदर सिंह चावड़ा, बबलू सोनी, अजय नन्द, रणजीत कोसरिया,दिनेश नामदेव, अनन्त सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता ने शिरकत की।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!